पैराग्लाइिडंग की उड़ान भरने के बाद दिल्ली का पायलट पहाड़ियों में लापता; हेलिकॉप्‍टर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरने के बाद एक पायलट लापता हो गया है। यह पायलट दिल्ली का है और काफी समय से बीड़ में रह रहा था। उसने जैसे ही बिलिंग से उड़ान भरी, कुछ देर बाद लापता हो गया। काफी देर तक भी वह नहीं लौटा तो अधिकारियों को उसके लापता होने का शक हुआ।

उसके साथ उड़ान भर रहे अन्य पायलटों ने बताया कि लापता हुए पायलट को आखिरी बार उतराला से ऊपर की पहाड़ियों पर देखा गया था। पायलट के पास रेडियो भी नहीं है, जिस वजह से उसे तलाशने में समस्या आ रही है। शनिवार सुबह होते ही हेलिकॉप्टर की मदद से लापता पायलट को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

सुपरवाइजर रण विजय ने बताया कि लापता पायलट को ढूंढा जा रहा है। उसने कहा लैंड किया है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। DSP बैजनाथ BD भाटिया ने भी मामले की पुष्टि की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लापता हुए पायलट के पास रेडियो भी नहीं है, जिस वजह से उसे तलाशने में समस्या आ रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39eLez8

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box