कुल्लू में मणिकर्ण घाटी में गिरी कार; पुलिस जवान की मौके पर मौत, ड्यूटी पर मनाली जा रहा था

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मणिकर्ण घाटी में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे तब हुआ जब जवान अपने घर से मनाली ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतक थर्ड बटालियन पंडोह का जवान है, जिसकी टेंपरेरी ड्यूटी मनाली में लगी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल वेद राज की मनाली में अस्थायी तौर पर डयूटी लगाई गई थी। शनिवार सुबह जैसे ही वह अपनी कार से शाट स्कूल के पास मोड़ पर पहुंचा तो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। खाई में गिरने से कार बुरी तरह पिचक गई और कार चला रहे वेद राज की मौके पर ही मौत हो गई। SP गौरव सिंह ने कहा कि हादसे की पुष्टि की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और बुरी तरह पिचक गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xpbql4

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box