पंजाब में भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की गई। पहले से सजग सीमा सुरक्षा बल ने जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गुरुवार शाम अजनाला की कोट रजादा सीमा पर लगी बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी।
जवानों की तरफ से चेतावनी दी गई। खतरे को देखते हुए जवानों ने रात करीब साढ़े आठ बजे फायरिंग की, जिसमें पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार की रात पंजाब में पाकिस्तानी घुसपैठिया काबू किया था। वह भारत की सीमा में लगभग 90 मीटर भीतर आ चुका था। फिरोजपुर के गुरुहरसहाए से सटी सरहद पर बनी बीएसएफ की बीओपी शम्सके के नजदीक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किया गया।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक मंजूर अहमद (50) पुत्र बाली अहमद निवासी गांव बोपर वाला, जिला लाहौर पाकिस्तान ने बीओपी शम्सके के नजदीक बार्डर पिलर नंबर-219/10 की तरफ से भारतीय सीमा में घुसा था। मंजूर जीरो लाइन से लगभग 90 मीटर अंदर भारतीय सीमा में घुस चुका था। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ करते देख उसे रुकने की चेतावनी दी। बीएसएफ जवानों ने उसे काबू कर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। बीएसएफ व खुफिया एजेंसी के अधिकारी मंजूर से गहन पूछताछ करने में लगे हैं।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box