हिमाचल में स्कूल खोलने की तैयारी, आज कैबिनेट बैठक में फैसला लेगी सरकार


हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी से स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। इस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाएगा। बैठक में शिक्षा विभाग इस बाबत प्रस्ताव लेकर जाएगा। प्रस्ताव के तहत प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा की नियमित पढ़ाई शुरू करने की योजना है। बैठक में गैर बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं पर भी फैसला होने के आसार हैं।

 शीतकालीन जिलों के स्कूलों को लेकर फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 21 जनवरी तक पंचायती राज चुनाव में शिक्षक व्यस्त हैं। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद स्कूलों में सैनिटाइजेशन प्रक्रिया होगी। 27 जनवरी से स्कूलों को नियमित पढ़ाई के लिए खोला जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box