पहले कार से मारी स्कूटी को टक्कर, फिर घायल सवार पर लात-घूसों और डंडों से कर दिया हमला

कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहरड़ा में पहले तो एक कार में सवार लोगों ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मारी। उसके बाद सड़क पर गिरे स्कूटी सवार पर लात, घूसों व डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों में औरतें भी शामिल थीं। स्कूटी सवार की चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए।

इसी बीच हमलावर कार में बैठकर वहां से फरार हो गए। स्कूटी सवार को बुरी तरह से घायल अवस्था में घवांडल अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नंगल (पंजाब) के कलींतरा गांव निवासी मुकेश द्वारा कोट थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार गत वीरवार को वह स्कूटी पर नयनादेवी से डोलां की ओर जा रहा था। एक कार उससे आगे थी। कार से आगे एक और स्कूटी चल रही थी। बेहरड़ा गांव के पास कार चालक ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी, स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया।

एक व्यक्ति और तीन औरतों ने लात, घूंसों और डंडों से सड़क पर गिरे स्कूटी सवार पर हमला कर दिया। कार सवार व्यक्ति वीडियो बना रहा था, जबकि मारपीट करते हुए औरतें स्कूटी सवार से बेटी को लेकर कुछ कह रही थी। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी सवार की पहचान जुल्फीराम के रूप में की गई। वह बस्सी में पशु चिकित्सालय में काम करता है।

बताया जा रहा है कि जुल्फीराम पर हमला करने वाले उसके बेटे के ससुराल पक्ष के लोग थे। ऐसे में माना जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर यह हमला किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी जुल्फीराम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है। डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hXnvHN

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box