कुछ शातिरों द्वारा एक व्यक्ति के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का प्रयास नाकाम हो जाने के बावजूद अब क्रेडिट कार्ड की ओर से कार्ड होल्डर का उसी राशि का बिल पेंडिंग दर्शाया जा रहा है। मामला 1,94,496 रुपये का है। कार्ड होल्डर का कहना है कि क्रेडिट कार्ड टीम ने उसे आगाह करने के साथ ही उसका कार्ड भी ब्लाॅक कर दिया था।
अब क्रेडिट कार्ड ने उक्त राशि का बिल पेंडिंग दर्शा दिया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर इसकी छानबीन की जा रही है। बिलासपुर शहर के हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी विनीत कौड़ा द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई। उसके बाद उसने एसबीआई काॅल सेंटर में भी संपर्क किया था।
वहां से बताया गया कि क्रेडिट कार्ड टीम द्वारा उसका कार्ड समय रहते ब्लाॅक करने से ट्रांजेक्शन रद हो गई थी। ताजा घटनाक्रम में एसबीआई क्रेडिट कार्ड में उसका 1,94,496 रुपये का बिल दर्शाया जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर इसकी छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i0um2X
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box