हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के पनोह में एक युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन से बीमार चल रहा था। गुरुवार सुबह युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद जब युवक का कोविड टेस्ट करवाया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रशासन ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करवाया। वहीं, गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 60 नए मामले आए हैं। हमीरपुर नौ, कांगड़ा 11, सोलन 10, सिरमौर नौ, ऊना छह, मंडी छह, चंबा चार, बिलासपुर दो और किन्नौर में तीन नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56751 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 811 रह गए हैं। 54976 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 951 संक्रमितों की मौत हुई है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box