5 महीने बाद प्रदेश में एक्टिव केस 1100 के पास, रिकवरी रेट भी 96 प्रतिशत हुआ

काेराेना संक्रमण काे लेकर हिमाचल में हालात तेजी से सुधर रहे है। एक्टिव मरीजाें की संख्या 1100 के पास पहुंच गई है, इसे प्रदेश के लिए काफी राहत भरा मना जा रहा है। 5 महीने बाद प्रदेश में एक्टिव मरीज का आंकड़ा एक हजार के पास पहुंचा है, इससे पहले छह अगस्त काे प्रदेश में उकेरेना के 1085 एक्टिव मरीज थे जाे 6 दिसंबर तक बढ़ कर 8 हजार 269 के पास पहुंच गए थे, जाे पूरे साल भर के सबसे ज्यादा मरीजाें का आंकड़ा था।

सरकार की ओर से लगाई पांबंदियाें के चलते मामलाें में गिरावट आई जाे 8000 से कम होकर 1000र तक पहुंच गए हैं। इस एक महीने के भीतर प्रदेश में 7269 एक्टिव मरीज कम हुए हैं।

प्रदेश में अब तक 53 हजार 874 मरीज हुए ठीक

प्रदेश में रिकवरी रेट में हर दिन बढ़ाेतरी हो रही है। वीरवार को प्रदेश में 127 लाेग ठीक हुए है। इससे प्रदेश में काेराेना से ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा बढ़ कर 53874 के पास पहुंच गया है। इससे प्रदेश में रिकवरी रेट अपने उच्चतम स्तर 96.11 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

भले ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा हर दिन कम हाेता जा रहा हाे, लेकिन कांगड़ा, मंडी और शिमला में हालात अभी भी गंभीर बने हुए है। इन तीनाें जिलाें में एक्टिव मरीजाें हा आंकड़ा 100-200 के पार ही बना हुआ है। कांगड़ा में इस समय सबसे ज्यादा 309 एक्टिव मरीज हैं।

191 मरीज हुए ठीक, 131 नए मामले, एक मरीज की मौत

राज्य में जहां नए मामलों के आने में कमी आ रही है, वहीं इस संक्रमण से मरीजों की मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा है। वीरवार को राज्य में इस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। यह मौत ऊना जिले में हुई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 941 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वीरवार को कोरोना संक्रमण के 131 नए मामले पाॅजिटिव आए हैं। इसमें सोलन जिले में 28, सिरमौर में 26, कांगड़ा जिले में 25, मंडी में 19, ऊना में 10, चंबा में 7, बिलासपुर में 6, हमीरपुर व शिमला जिले में 4-4 और कुल्लू जिले में दो नए मामले कोरोनाके सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 56146 मरीज हो चुके हैं। इनमें से अब तक 53938 मरीज ठीक हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 5 months in the state near active case 1100, the recovery rate is also 96 percent


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bj8Cyb

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box