हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। शिमला जिले से 2 और चंबा और मंडी जिले में एक-एक मरीज की इस संक्रमण से मौत हुई है। शिमला जिले में 63 वर्षीय व्यक्ति के अलावा 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। वहीं, मंडी में 60 वर्षीय व्यक्ति और चंबा में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।
कोरोना वायरस से अब तक 938 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज कोरोना संक्रमण के 102 मरीज पाॅजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 29, शिमला में 17, चंबा और सोलन में 14-14, मंडी में 12, सिरमौर व ऊना में 4-4, कुल्लू में 3, बिलासपुर व हमीरपुर जिले में 2-2 और किन्नौर में एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है।
इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के 55910 मरीज हो चुके हैं। इनमें से अब तक 53487 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 307 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 1437 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में आज कोरोना का रिकवरी रेट 95.66 प्रतिशत रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hdBgM
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box