हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम 23-24 को बारिश बर्फबारी के आसार

 


हिमाचल में 23 और 24 जनवरी को मौसम फिर करवट लेगा। इन दो दिन में हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद मौसम साफ बताया गया है। दस दिन से हिमाचल में मौसम साफ बना हुआ है, जिससे कि दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात के समय ज्यादा ठंड पड़ रही है।  मौसम के बदलने से लोग सर्दी, जुखाम की चपेट में आना शुरू हो गए हैं।

राज्य में दो जगह तापमान माइनस से नीचे चला हुआ है। कल्पा का तापमान -2.8 और केलांग का -8.9 डिग्री चला हुआ है, जबकि मनाली का न्यूनतम तापमान भी शून्य पहुंच गया है। यहां 0.4 डिग्री चला हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box