इस बार क्रिसमस पर क्राइस्ट चर्च में नहीं होंगे बड़े कार्यक्रम रात दस बजे तक ही होंगी प्रार्थना सभाएं, गाए जा सकेंगे कैरल

राजधानी शिमला में इस बार क्रिसमस पर हर साल की तरह ना ताे कैरल होगा और न ही सांता क्लॉज घर-घर जाकर गिफ्ट बांटेगा। वहीं कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं और देररात तक हाेने वाली प्रार्थना सभाएं भी नहीं हाेंगी। काेविड के कारण क्रिसमस काे भी साधारण तरीके से मनाया जाएगा।

इस बार नाइट क‌र्फ्यू के चलते रात दस बजे तक ही प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा व कम समय की प्रार्थना होगी। क्राइस्ट चर्च में प्रार्थनाओं के लिए शिफ्ट बनाई जाएगी, प्रार्थना सभा में भी 50 लाेगाें काे ही आने की अनुमति हाेगी। कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए रात्रि क‌र्फ्यू के कारण सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

हालांकि इस बार क्रिसमस पर बच्चाें काे गिफ्ट देने की जगह गरीबाें काे राशन वितरित किया जाएगा। हर बार चर्च में क्रिसमस के कार्यक्रम रात साढ़े 11 बजे शुरू होते थे और ठीक 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होते ही चर्च की बेल बजाई जाती थी। इस दाैरान प्रार्थना सभाएं चलती रहती थी। प्रभु यीशु के बलिदान काे याद किया जाता था और उनके किए गए कार्याें काे भी पढ़ा जाता था। चर्च में रातभर राैनक रहती थी, देररात प्रभु यीशु के कैरल गाए जाते थे।

चर्च काे सजाने का काम शुरू
भले ही इस बार क्रिसमस काे साधारण तरीके से मनाया जाएगा, मगर इसके लिए चर्च काे सजाने की तैयारियां शुरू हो गई है। यहां चर्च को रंग बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है। 24 दिसंबर तक चर्च काे पूरी तरह से सजा दिया जाएगा। हालांकि चर्च में प्रार्थना सभा में आने से पहले लाेगाें काे काेराेना का पूरा प्राेटाेकाॅल फाॅलाे करना हाेगा।

नहीं होगी 25 को पार्टी
​​​​​​​ 25 दिसंबर काे क्रिसमस के उपलक्ष्य में एक बड़ी पार्टी का आयाेजन किया जाता था। इस पार्टी में सैकड़ाें लाेग इकट्ठा हाेते थे, मगर इस बार क्रिसमस पर 25 दिसंबर को मनाई जाने वाली पार्टी भी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा क्राइस्ट चर्च में प्रार्थनाओं के लिए शिफ्ट बनाई जाएगी। शारीरिक दूरी और मास्क पहनना प्रार्थना सभा में आवश्यक होगा।

^प्रभु यीशु के जन्मदिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रमों में कटौती की गई है। कार्यक्रम के दौरान केवल 50 ही लोग एक समय पर चर्च में प्रवेश कर पाएंगे। रात नाै बजे तक ही प्रार्थना सभाएं हाेंगी। काेराेना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही कार्यक्रम आयाेजित किया जाएगा।
साेहन लाल, पादरी क्राइस्ट चर्च शिमला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्रिसमस के लिए सजाया जा रहा है क्राइस्ट चर्च।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3plCJbT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box