ये है इमरान का नया पाकिस्तान: अंडा 30 रुपये का एक, चीनी 104 और अदरक एक हजार रुपये किलो
‘नया पाकिस्तान’ बनाने का दावा कर सत्ता पाने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान के राज में पड़ोसी देश का बुरा हाल है। महंगाई से कोहराम मचा है। सब्जियों और दालों सहित अंडे की कीमत में भी आग लगी है। एक अंडे की कीमत 30 रुपये, एक किलो चीनी 104 रुपये, एक किलो गेहूं 60 रुपये और अदरक एक हजार रुपये किलो बिक रहा है। पीएम इमरान ने कुछ दिनों पहले चीनी के दाम कम करने का दावा किया था, लेकिन असल में पाकिस्तान में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड में बढ़ती मांग के कारण अंडे के दाम 350 पाकिस्तानी रुपये प्रति दर्जन (करीब 160 भारतीय रुपये) तक पहुंच गए हैं। मालूम हो कि पाकिस्तान की 25 फीसदी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। ये आबादी अपने खाने में बड़े पैमाने पर अंडों का इस्तेमाल करती है। गेहूं की कीमत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड पिछले दिसंबर में ही देश में हालात बेहद खराब होने लगे थे। जब गेहूं की कीमत 2000 रुपये प्रति 40 किलोग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन अक्तूबर 2020 में यह रिकॉर्ड टूट गया। अब यहां 2400 रुपये प्रति 40 किलोग्राम (60 रुपये किलो) गेहूं बिक रहा है। पहले पाकिस्तान विश्वभर को प्याज का निर्यात करता था। लेकिन अब उसे अपने प्याज की कीमतों को कम करने के लिए इसका आयात करना पड़ रहा है। जनता के लिए आटे और चीनी के दाम को कम करने के लिए इमरान खान की सरकार और अधिकारी बैठकें कर रहे हैं। पाकिस्तान ने देखी दुनिया में सबसे अधिक मुद्रास्फीति स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) द्वारा जारी अप्रैल के इंफ्लेशन मॉनिटर में कहा गया था कि, ‘पाकिस्तान ने न केवल विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में, बल्कि उभरती अर्थव्यवस्

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box