ऊपरी शिमला में बिजली रही बंद, बार-बार कट से लोग होते रहे परेशान

जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से हजारों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जुब्बल रोहड़ू और अन्य क्षेत्रों में बिजली का कट लगाया गया था। शिमला जिला के रोहड़ू, जुब्बल, रापमुर, कोटगढ़, कुमारसैन, नोगली और कुल्लू के दलाश आनी से लगते कुछ स्थानों पर बिजली बाधित रही। ऊपरी शिमला में विद्युत आपूर्ति में आई बाधा के कारण कई पेयजल योजनाएं काम नहीं कर पाई। इससे कुछ स्थानों पर पेयजल वितरण में भी दिक्कत आई है। इससे पहले बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई स्थानों में विद्युत बहाली में देरी भी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KgEd85

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box