संयुक्त किसान मोर्चा ने नए कृषि कानून के खिलाफ पांवटा साहिब में किया प्रदर्शन

कृषि कानून के विरोध में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने पांवटा में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व सैकड़ों किसान यहां विश्राम गृह में एकत्रित हुए और यहां से जुलूस निकालते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंचे और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने किसान बिल वापस लेने की मांग की। इस मौके पर गुरविंदर सिंह, ओम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, जोगा सिंह, बैत सिंह, गुरदेव, निर्मल, गुरपाल, देवेंद्र, कुशाल, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nfsnts

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box