पेंशनरों ने रिज पर बांटे मास्क, सरकार से की मांग, घर द्वार पर हों वरिष्ठ नागरिकों के टेस्ट

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर संघ शिमला शहरी इकाई ने वीरवार काे पेंशनर्स दिवस पर रिज मैदान पर लाेगाें काे मास्क बांटे। शहरी इकाई के प्रधान आत्माराम शर्मा एवं महासचिव सुभाष वर्मा ने कहा कि इस समय शिमला में काेराेना संक्रमण सबसे ज्यादा फैल रहा है। अत: सरकार काे चाहिए कि वरिष्ठ नागरिकों के काेराेना टेस्ट काे घर-घर जाकर करे।

उन्हाेंने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनर्स की लंबित मांगाें काे तुरंत स्वीकार किया जाना चाहिए जिसमें 65, 70 और 75 वर्ष की अायु में क्रमश: 5, 10, 15 प्रतिशत मूल पेंशन में बढ़ाेतरी की जाए। इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारी जिनमें जीवन ठाकुर, कुशाल गुप्ता, अारएल शर्मा, बालक राम, बलवान कश्यप, बिहारी लाल जस्टा, अजय राठाैर, अमर सिंह, सुविधा वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, नारायण दास, सुंदरलाल और जीएल शर्मा शामिल रहे।

ठियोग में बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी सूरतराम सम्मानित

ठियोग| ठियोग नगर के सराय हॉल में वीरवार को राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ठियोग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके सूरतराम वर्मा को संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप चंदेल ने सम्मानित किया। संघ के संस्थापक बीआर मुसाफिर, उपाध्यक्ष गंगाराम, हीरालाल शर्मा, आत्माराम भारद्वाज भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pensioners distributed masks on the ridge, demand from the government, senior citizens test at home gates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3amf6fa

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box