शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई; खूबसूरत वादियों को निहारने आएं, नए साल का जश्न मनाएं

हिमाचल प्रदेश की वादियों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार को शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसे देखकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे खिल गए। अब नए साल के जश्न का मजा भी दोगुना हो गया है। वहीं बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।

धर्मशाला के ऊपरी इलाकों व धौलाधार की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं।

शिमला जिला में जाखू, कुफरी व नारकंडा में बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के ऊपरी इलाकों व धौलाधार की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं। सोलन जिला के चायल व आसपास के इलाकों में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा के डलहौजी में भी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा मनाली व लाहौल स्‍पीति अटल टनल के आसपास बर्फ के ढेर लग गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली से लेकर पतलीकूहल तक भारी बर्फ गिरी है।

रात में बारिश हुई और सुबह आसपास की वादियों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी।

इससे पहले रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिली थी, लेकिर रात होते-होते मौसम खराब हो गया। रात में बारिश हुई और सुबह आसपास की वादियों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38FwZD5

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box