सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट पर आरुषी राज्य बाल विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयनित

कड़ोहता गांव के आरुषी कतना ने बिलासपुर जिला के बाल-विज्ञान सम्मेलन में सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोहा मनवाते हुए अपना चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करवा लिया है। घुमारवीं में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली आरुषी कतना ने ब्लॉक स्तर पर हुए बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रथम स्थान हासिल किया। आरुषी ने बताया कि गुगल मीट के माध्यम से भोरंज ब्लाक के कड़ोहता, लदरौर व मुंडखर गांव के करीब 126 घरों का सर्वे करके प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के बारे में लोगों से जानकारी एकत्रित की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mSzaID

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box