विधायक कमलेश ने वार्ड 8 जाहू से जिला परिषद के उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

विधायक कमलेश कुमारी ने जाहू वार्ड नंबर 8 से जिला परिषद की उम्मीदवार दीपा शर्मा के पक्ष में भरेड़ी सेक्टर शिव मंदिर पपलाह के प्रांगण में भाजपा के ग्राम केंद्र अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विधायक ने जिला परिषद की उम्मीदवार दीपा शर्मा की विजय को सुनिश्चित करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर बढ़त दिलाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने के लिए आह्वान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNupxA

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box