हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते एक हादसा हो गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की जान चली गई है। हादसा चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ामुख के पास सुंकू टपरी नामक स्थान पर हुआ। बर्फ में स्लिप होकर एक ऑल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में कार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मचंद पुत्र जागता राम निवासी गांव मैहला के रूप में हुई है। वह लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत था। मृतक अपनी कार HP 73A-1715 में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था।
सूंकू टपरी के पास कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। SP अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oZGfZx
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box