24 घंटे में 21 लोगों ने तोड़ा दम, अब तक 656 की मौत

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में इस संक्रमण से 21 मरीजों की मौत हुई है। इसमें कांगड़ा जिले में 6 मरीजों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। मंडी जिले में 4, शिमला व कुल्लू जिलों में 3-3, सोलन में 2 और चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों में एक-एक मरीज की मौत इस संक्रमण से हुई है।

टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से छह मरीजों की मौत हुई है। टांडा अस्पताल में राजपुर की 47 वर्षीय संक्रमित महिला, रसयालु शाहपुर की 60 वर्षीय महिला, सुल्तानपुर चंबा की 55 वर्षीय महिला, पकलोह ज्वालामुखी के 74 वर्षीय बुजुर्ग, चंबा चुराह के 50 वर्षीय व्यक्ति और खनेड़ धर्मशाला के 54 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

वहीं, चंबा में सरोल की 66 वर्षीय संक्रमित महिला की भी यहां मौत हो गई। सोलन में भी 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह सभी मृतक दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रसित है। प्रदेश में कोरोेना संक्रमण के 709 नए मामले पाजिटिव आए हैं।


इनमें से सबसे ज्यादा शिमला जिले से 200 आए हैं। कांगड़ा जिले में 159, मंडी में 85, सोलन में 75, कुल्लू में 56, चंबा में 36, बिलासपुर में 33, सिरमौर में 17, ऊना में 16, हमीरपुर में 15, लाहौल-स्पीति में 12, किन्नौर में 5 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 41227 मामले हो गए हैं।

इनमें से अब तक 32309 मरीज ठीक हो चुके हैं और मंगलवार को 759 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के 8218 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में आज कोरोना के रिकवरी रेट में मामूली सी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 78.36 प्रतिशत रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fYJfC8

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box