हिमाचल में 10 जनवरी को होंगे पंचायत चुनाव, अधिसूचना जारी, लागू हुई आचार संहिता

 

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। गुरुवार को प्रदेश चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पांचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी 24, 26 और 28 दिसंबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 दिसंबर को नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

24 दिसंबर तक पोलिंग बूथों की सूची जारी की जाएगी। 10 जवनरी, 2021 को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद तुरंत नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया 12 जनवरी 2021 तक पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने अधिसूचना जारी की है। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश आर्दश चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box