हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस ने सेवानिवृत JBT अध्यापक से हुई 10 लाख से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी SBI बैंक में CSP यानि कस्टमर सर्विस प्वाइंट कर्मी के तौर पर काम करता है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने कैलाश यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव निवासी बालठेर मोहानपुर जिला देवघर झारखंड को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त व्यक्ति को देवघर जिला से गिरफ्तार किया गया है और वहां के स्थानीय न्यायालय में पेश किया करके 6 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू लाया गया है। एसपी ने बताया कि उक्त व्यक्ति इसी मामले में 27 नवम्बर को गिरफ्तार किए गए आरोपी कुंदन कुमार का रिश्ते में मामा है और SBI में CSP के तौर पर काम करता है।
लिहाजा कुंदन ने मामा से मिलकर एक मृत व्यक्ति मटरू रॉय के नाम से जाली अकाउंट बनाया, जिस पर कैलाश यादव ने बतौर आईडेंटीफायर हस्ताक्षर किए। आरोपी के खिलाफ पुलिस आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पुलिस ने 1 लैपटॉप, 2 स्मार्टफोन, 2 स्टाम्प, 1 बायोमीट्रिक मशीन बरामद की है।
मामले में पहले चार हो चुके हैं गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही झारखंड से चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें चंदन कुमार बिहार निवासी, प्रीतम कुमार बिहार, अयोध्या तुरी निवासी बिहार, कुंदन कुमार निवासी झारखंड शामिल हैं। इन्होंने धोखाधड़ी करके अपने अकाउंट में शिकायतकर्ता के पैसे ट्रांसफर कर लिए थे। इन आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप, आईडी कार्ड, चेक बुक, पास बुक, एटीएम कार्ड इत्यादि बरामद किए गए थे।
गौरतलब है कि जिला कुल्लू के आनी निवासी एक सेवानिवृत जेबीटी शिक्षक से एटीएम अपडेट करने के बहाने उनके खाते से 10 लाख 62 हजार रुपए निकाल लिए गए थे, जिसके चलते आनी थाना में मामला दर्ज किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhGgen
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box