अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का समापन, DC ने खुद पालकी को कंधा देकर विदा किया देवताओं को

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी महोत्सव सोमवार को विराम की तरफ बढ़ गया। इस मेले में 2500 श्रद्धालु रेणुका जी पहुंचे और सभी ने कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में सहयोग किया। आज इसी बीच कई बड़ी हस्तियों के साथ सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. आरके परूथी ने भी शिरकत करके देवताओं का आशीर्वाद लिया। मेले के विधिवत समापन के दौरान डॉ. परूथी ने खुद पालकी का कंधा देकर देवताओं को विदा किया।

बता दें कि सिरमौर जिले के रेणुका जी में श्री रेणुका जी मेले को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। पहले यह सिर्फ प्रादेशिक मेला था, लेकिन आए दिन बढ़ती लोगों की आस्था को देखते हुए करीब 10 साल पहले प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्रीकाल में इस मेले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्रदान कर दिया गया। हर साल 7 दिन तक मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशेष स्नान के साथ मेले का समापन होता है। खास बात यह है कि इस मेले में शिरकत के लिए प्रशासन की तरफ से 33 कोटि देवी-देवताओं को निमंत्रण तक भेजा जाता है। मान्यता है कि मेले में देवों का आशीर्वाद लेने वाले की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

7 दिन तक चले अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। इस दौरान सिरमौर के DC डॉ. आरके परूथी ने देव पालकियों को कंधा देकर देवताओं को विदा किया। इस दौरान रेणुका जी के विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहे।

मेले में किया गया कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन
सूबे में कोरोना महामारी के संक्रमण के बीच इस मेले में प्रशासन की तरफ से कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। DC डॉ. परूथी ने मेले में सहयोग के लिए श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि उम्मीद है, जल्द कोरोना से निजात मिलेगी और अगले वर्ष मेला परंपरा के अनुसार ही मनाया जाएगा।

शुभारंभ मुख्यमंत्री तो समापन राज्यपाल करते थे

उधर विधायक विनय कुमार ने बताया कि परंपरा के अनुसार मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा, जबकि समापन राज्यपाल द्वारा किया जाता था, मगर इस बार कोरोना के चलते डिप्टी कमिश्नर द्वारा ही मेले का शुभारंभ हुआ। समापन भी उन्हीं के हाथों किया गया है। कोविड-19 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मेले के आयोजन के लिए बेहतर इंतजाम किए थे। विधायक ने भी मेले में सहयोग के लिए और रेणुका विधानसभा क्षेत्र की जनता सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिमाचल प्रदेश के रेणुका जी में देवताओं की पालकी को कंधा देते सिरमौर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. आरके परूथी, विधायक और अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VvoJQ9

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box