मंत्री गोविंद ठाकुर ने कुल्लू में किया 'हिम सुरक्षा' अभियान का शुभारंभ; जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हिम सरुक्षा अभियान का शुभारंभ शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू के देवसदन से किया। यह अभियान 27 दिसम्बर, 2020 तक जिलाभर में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कोरोना लक्षणों वाले मरीजों का पता लगाने के साथ-साथ टीबी, कुष्ठ, मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों के लक्षणों के बारे में भी सूचना एकत्रित की जाएगी। उन्होंने हिम सुरक्षा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाई।

अभियान को सफल बनाने में दें सहयोग

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री गोविंद ठाकुर ने जिलावासियों से हिम सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कोविड-19 महामारी से लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हिम सुरक्षा’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत प्रदेश में घर-घर जाकर न केवल कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का पता लगाया जाएगा, बल्कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा।

70 लाख लोगों तक पहंचेगा अभियान

मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश में स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को शामिल करके लगभग 8 हजार टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर सूचनाएं एकत्रित करेंगी। ये टीमें प्रदेश के सभी लोगों, करीब 70 लाख की आबादी तक पहुंचेंगी। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग देने और बीमारियों और स्वास्थ्य मापदण्डों के बारे में उचित जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया।

469 टीमों का पौने पांच लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में कुल 469 टीमें बनाई गई हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य मापदण्डों के बारे में घर-घर जाकर सूचना एकत्रित करना सुनिश्चित करेंगी। अभियान का लक्ष्य जिला में लगभग पौने पांच लाख लोगों तक पहुंचने का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंत्री गोविंद ठाकुर ने जिलावासियों से हिम सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fNd1JM

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box