सोशल मीडिया पर अपलोड न करें तस्वीरें, साइबर क्रिमिनल्स कर रहे हैं मॉडिफाई

सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डालने वालों को सावधान होने की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाली जाने वाली तस्वीरों को डीपफेक टेक्नोलॉजी से बदला जा सकता है। इस तकनीक से खासकर महिलाओं की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों में बदला जा रहा है। साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को इस बारे में आगाह किया है।
आज के समय में लोगों का अधिकतर समय अब इंटरनेट पर ही बीत रहा है। लोग सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं हैं। कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी निजी जानकारियां और फोटो अपलोड करने में जरा भी संकोच नहीं करते, जिससे साइबर क्रिमिनल्स द्वारा इनके दुरुपयोग की संभावना रहती है। यह भी देखा गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा ही तस्वीरें अपलोड करती हैं, जहां साइबर क्रिमिनल्स इनका आसानी से दुरूपयोग कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Do not upload pictures on social media, cybercriminals are modified


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lzG9Gl

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box