ठेकेदार ने गलत जगह पर लगाया कलवर्ट, तोड़ने के आदेश जारी

लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले पीपली-चेउड़ी संपर्क मार्ग पर एक ठेकेदार ने अपनी मर्जी से गलत जगह पुलिया बना डाली। ग्रामीणों ने पुलिया की वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेजी।
साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोक निर्माण विभाग एकदम हरकत में आ गया। एसडीओ राजेश धीमान ठेकेदार को तुरंत कलवर्ट तोड़ने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार दरअसल ठेकेदार अपना बिल बनाने अथवा फायदे के लिए सरकार को चुना लगा रहा है। कल्वर्ट ऐसी जगह बनाई जहां न तो बरसात में पानी इकट्ठा होता है न नालियां बनी है और न ही यहां इसका कोई अन्य लाभ है। एक पुलिया अथवा कलवर्ट निर्माण के लिए विभाग द्वारा डेढ़ लाख तक की सरकारी राशि खर्च की जाती है और चर्चित पुलिया के कैच पिट का लेवल सड़क से ऊपर होने के चलते इसमें पानी जा ही नहीं सकता। सहायक अभियंता राजेश ने बताया कि वह घटनास्थल का निरीक्षण कर इस पुलिया अथवा उक्त कलवर्ट तोड़ने के निर्देश दे दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mlSZbY

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box