पेयजल स्रोतों का स्तर गिरने से शहर को पहुंच रहा कम पानी

पेयजल परियोजनाओं में पानी का स्तर गिरने से इनसे शिमला शहर के लिए कम पानी पहुंच रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों छह से सात एमएलडी पानी कम मिल रहा है। ऐसे में अघोषित कट लगाकर शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दी जा रही है। रविवार को भी शिमला शहर में सभी पेयजल परियोजनाओं से 44.25 एमएलडी पानी मिल पाया।

इसमें दो सबसे बड़ी परियोजनाओं से करीब 37 एमएलडी पानी ही मिला। इनमें से गुम्मा परियोजना से 18.81 एमएलडी और गिरी परियोजना से भी करीब 18.98 एमएलडी पानी मिल मिला। वहीं चुरूट से 3.17 एमएलडी, सियोग से 0.36 एमएलडी, चैड़ से 0.95 एमएलडी और कोटी बरांडी से 1.98 एमएलडी पानी शहर को मिला। यह पानी सामान्य दिनों की तुला में छह से सात एमएलडी कम है। इसके चलते शहर में पानी की सप्लाई का समय कम करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी पानी सामान्य तौर पर दिया जा रहा है। लेकिन अगर बारिश नहीं हुई तो इससे पेयजल योजनाओं का स्तर और भी गिर सकता है। इससे आने वाले दिनों में संकट गहरा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38KqS1X

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box