बिलों की शिकायतों के निवारण के लिए बनेगा ग्रीविएंस सेल, किस्तों में बिल अदा करने पर नहीं लगेगा सरचार्ज

शहरवासियों को पानी के भारी भरकम बिल जारी करने को लेकर नगर निगम के हाउस में खूब हंगामा हुआ। मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में हुए हाउस में पार्षदों ने पानी के बिलों का मसला उठाया। सभी पार्षद एक साथ नौ माह का बिल लोगों को जारी करने पर खासे नाराजे दिखे।

नगर निगम के इस हाउस में अधिकांश पार्षद आनलाइन ही शामिल हुए। नगर निगम के हाउस में पार्षदों ने पानी के बिलों का मसला जोरदार तरीके से उठाया। पार्षदों का कहना था कि एक ओर लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, ऊपर से भारी भरकम बिल दिए गए हैं। घरेलू कनेक्शनों के ही हजारों को बिल थमा दिए गए हैं। इस हाउस को बताया गया कि पानी के बिल किश्तों में जमा किए जा सकेंगे और इसके लिए कोई सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। बिलों संबंधी शिकायतों के लिए एक शिकायत निवारण सैल खोलने का भी फैसला हाउस में लिया गया। नगर निगम के हाउस में शहर की 30 पार्किंगों का खुली बोली से आबंटन करने को लेकर भी फैसला लिया गया। शिमला शहर में नगर निगम की 30 जगहों पर पार्किंग है, जिनमें करीब 724 गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता है। इनके लिए नगर निगम कई बार टेंडर करवा चुका है। मगर इनको चलाने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा। ऐसे में अब इनके लिए खुली बोली लगाई जाएगी। इन पार्किगों की सिक्योरटी मनी भी नए सिरे से निर्धारित की जाएगी। नगर निगम की एफसीपीसी इसको पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

इन विकासात्मक कार्यों को भी दी गई मंजूरी
नगर निगम की बैठक में अनाडेल वार्ड में ग्लेन मोड़ से गवाही में पानी की बाउड़ी तक की सड़क लिए 40 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। इसी तरह संजौली चौक से नार्थ ओक तक की सड़क को चौड़ा करने के लिए 25 लाख रुपए मंजूर करने को भी मंजूरी दी गई। एफसीपीसी इनको पहले ही मंजूरी दे चुकी है। वहीं टुटीकंडी के पार्षद आनंद कौशल के हीरानगर व बाग गांव के बीच श्मशान घाट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। पहले भी यहां पर एक पुराना श्मशान घाट था, लेकिन काफी समय से लोग वहां अब दाह संस्कार नहीं कर रहे। आसपास के लोग अब कनलोग जा रहे थे। लेकिन कनलोग में कोविड के मृतकों के दाह संस्कार के कारण लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में हीरानगर और बाग गांव में पानी के टैंक के नीचे पुराने स्थान पर श्मशान घाट बनाया जाएगा। इसके अलावा कनलोग श्मशान घाट में खराब इलेक्ट्रिक सिस्टम को भी दुरुस्त करने का फैसला लिया गया।

31 लाख रुपए से लगेंगी एलईडी लाइटें
नगर निगम के हाउस में विभिन्न वार्डों में 31.92 लाख की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गईं। इनमें वार्ड नंबर 1 में एक, वार्ड 9 में तीन नई लाइटें और चार स्ट्रीट लाइट फिक्सचर, वार्ड 23 में 28 स्ट्रीट लाइटें और 32 फिक्सचर, वार्ड 24 में तीन स्ट्रीट लाइटें, वार्ड 25 में 15 स्ट्रीट लाइटें लगाने को मंजूरी दी गईं। इनके अलावा वार्ड 25 में मैहली से मल्याणा और वार्ड 26 में शक्ति विहार व पंथाघाटी के शव शक्ति मंदिर के पास भी नई लाइटें लगाने की हाउस में मंजूरी गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A grievance cell to be set up for redressal of complaints of bills, surcharge will not be levied on paying bills in installments


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KPSPM0

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box