कोरोना से तीन की मौत, जिले में 230 नए मामले

जिले में जहां 230 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, वहीं कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई हैं। पहली मौत सोलन की कंडाघाट की रहने वाली 55 साल की महिला की हुई है। 26 को इन्हें आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था। इनका कोविड का सैंपल लिया गया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार देर रात इनकी मौत हो गई। दूसरी मौत रोहड़ू की रहने वाली 69 साल की महिला की हुई है।

21 को इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था। इन्होंने भी आईजीएमसी में देर रात को दम तोड़ दिया। तीसरी मौत कांगड़ा के धीरा निवासी 44 साल के पुरुष की हुई है। 22 नवंबर को मेडिकल वार्ड में ये इन्हें सेप्टिक शॉक के बाद एडमिट करवाया गया था। 27 को इन्हें आइसोलेन वार्ड में भर्ती करवाया गया। देर रात इनकी भी मौत हो गई। इधर, शहर के इंजन घर वार्ड में कोरोना पाॅजिटिव मामले अधिक पाए जाने के कारण इसे तुरन्त प्रभाव से कटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदत्त शक्तियों के तहत कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिन से यहां लगातार कोरोना के मरीज आ रहे है।

इसी तरह मसोबरा अस्पताल में भी 7 लोग पॉजिटिव पाए गए है। वहीं डॉ रमेश चौहान ने बताया कि जो व्यक्ति कोविड सिम्टोमेटिक अर्थात जिन्हें खांसी, जुखाम, बुखार या संास लेने में दिक्कत हो वे जांच के लिए 8091039407 और 8091043307 मोबाइल नम्बरों पर मैसेज के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकता है जिसमें उनका अपना नाम, उम्र, लिंग, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड सहित पूर्ण पता लिखा होना अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three dead from Corona, 230 new cases in district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nYQlJo

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box