काेराेनावायरस से प्रदेश में छह और लाेगाें ने ताेड़ा दम, मरने वालाें का आंकड़ा पहुंचा 400 के पार

प्रदेश में काेराेना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को काेराेना के 765 मरीज मिले, 24 घंटे में ये अब तक सबसे ज्यादा केस हैं।

इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 28183 पहुंच गया है। इसमें 6165 काेराेना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें शिमला और मंडी में सबसे ज्यादा काेराेना मरीज पाए गए है।

आज बिलासपुर में 36, चंबा में 31, हमीरपुर में 25, कांगड़ा में 103, किन्नाैर में 63, कुल्लू में 113, लाहाैल स्पीति में 28, मंडी में 114, शिमला में 162, सिरमाैर में 19, साेलन में 49 अाैर ऊना में 22 काेराेना के नए मरीज पाए गए है। प्रदेश में वीरवार को 199 मरीजाें ने काेराेना से जंग जीती है।

इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण से ठीक हाेने वालाें की संख्या बढ़ कर 21,585 हाे गया है। आज 6 लाेगाें की प्रदेश में काेराेना से माैत हुई है। इसमें शिमला में तीन, मंडी में दाे और हमीरपुर में एक व्यक्ति ने काेराेना से दम ताेड़ा है।

यह सभी मरीज दूसरी अन्य बीमारियाें से भी ग्रसित थे। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण से मरने वालाें की संख्या 405 हाे गई है। काेराेना का रिकवरी रेट 76% रहा है।

शिमला, कुल्लू और मंडी में 100-100 से ज्यादा संक्रमित मिले, एक्टिव मरीज अब 6165, कुल संक्रमित 28 हजार के पार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Six more will be brought in the state with the help of Karenavirus, the death toll reaches 400


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eVSdiS

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box