इस बार भी दिवाली उत्सव पर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 28 विशेष बस सेवा शुरू की है। हालांकि इस बार काेराेना और कम मांग काे देखते हुए निगम ने कम ही विशेष बसें चलाई हैं।
पिछले साल दिवाली उत्सव पर निगम ने दिल्ली से हिमाचल के लिए 116 अतिरिक्त बसाें की व्यवस्था की थी। आज दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न रुटाें पर निगम 14 अतिरिक्त बसाें काे चलाएगा।
दिल्ली से हिमाचल आने वाले रुटीन की 23 बसें भी चलंेगी। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा, दिवाली काे लेकर निगम ने दिल्ली से प्रदेश के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की है जाे 13 नवंबर तक जारी रहेगी। ये दिल्ली से ऑन डिमांड चलाई जा रही है।
चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए अतिरिक्त बसें नहीं
इस बार दिवाली पर चंडीगढ़ से हिमाचल के लिए निगम की अतिरिक्त बसाें काे नहीं चलाया गया है। निगम हर बार दिवाली उत्सव पर चंडीगढ़ से भी हिमाचल के लिए अतिरिक्त बसाें काे चलाता था।
निगम के अधिकारियाें का मनना है कि यहां से रूटीन की बसें ताे चल रही है लेकिन लाेगाें की अधिक डिमांड न हाेने के कारण इस बार अतिरिक्त बसें नहीं चलाई जा रही है। लाेगाें की डिमांड पर निगम नालागढ़, बद्दी और ऊना से अतिरिक्त बसाें की व्यवस्था करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35qq2FH
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box