जिला सिरमौर में किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2020-21 में गेहूं, जौ व लहसुन फसलों फसलों का बीमा करवाने सकते है। यह जानकारी कृषि उप निदेशक डाॅ. पवन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत रबी मौसम में गेहूं, जौ का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। जबकि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अर्तंगत जिला में लहसुन की फसल का बीमा करवा 14 दिसंबर तक कर सकते है। किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से करवा सकते है। उन्होंने बताया कि किसान आवेदन करते समय अपने दस्तावेज जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केन्द्रों में जाकर ऑनलाइन पार्टल पर आवेदन कर सकते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KOYHFj
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box