शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रिज मैदान में प्रेस क्लब शिमला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिमला प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार बंधु पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान रकतदान शिविर का आयोजन करना अपने आप में एक नेक कार्य है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में रक्त की कमी महसूस की गई है। इस रक्तदान शिविर से गरीब, असहाय व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता सुनिश्चित होगी। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मंत्री ने प्रेस क्लब को ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर शहरी आवास मंत्री ने पदम देव परिसर पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37kCjLB
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box