यूआईआईटी में 180 क्रेडिट पर मिलेगी ऑनर्स डिग्री, इसी सत्र से कर सकेंगे,अभी बाहर की यूनिवर्सिटी में जाना पड़ता था

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (यूआईआईटी) अब अपने छात्रों को बीटेक ऑनर्स डिग्री भी करवाएगा। आवश्यक न्यूनतम 160 क्रेडिट के अतिरिक्त 20 क्रेडिट प्राप्त करने पर ऑनर्स, ऑनर्स विद स्पेशलाइजेशन और माइनर स्पेशलाइजेशन जैसी तीन तरह की डिग्री दी जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2019 के बाद संस्थान में बीटेक कोर्स में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र इसके लिए पात्र होंगे। ऑनर्स की डिग्री लेने के लिए छात्र को दूसरे वर्ष से मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एआईसीटी का ऑनलाइन संचालित कोर्स कर अतिरिक्त 20 क्रेडिट लेने होंगे।
संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने बताया कि इसी सत्र से पिछले और नए सत्र में प्रवेश लेने वाले पांचों कोर्स के छात्र इन ऑनलाइन कोर्स को पूरा कर ऑनर्स की डिग्री ले सकते हैं। संस्थान में छात्रों के मार्गदर्शन और उन्हें ऐसे उपयोगी कोर्स से संबंधित जानकारी दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39mHDAz

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box