रूस में कोविड-19 के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

मास्को, 2 नवंबर (आईएएनएस) रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 18,665 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी देश के कोविड-19 रिस्पॉन्स सेंटर ने दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेंटर ने रविवार को अपने बयान में कहा कि रूस में अब तक 1,636,781 मामलों के साथ 28,235 मौतें और 1,225,673 रिकवरी दर्ज किए गए हैं।

देश की राजधानी शहर मास्को में संक्रमण में वृद्धि देखी गई है। शहर में दर्ज और 5,261 मामलों के साथ संक्रमण के कुल मामले 429,409 हो गए हैं।

रूस के साथ कई अन्य यूरोपीय देशों में मामलों में गिरावट के बाद अचानक से उछाल देखा गया है।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Record increase in daily cases of Kovid-19 in Russia
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3268Fb3

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box