वाशिंगटन, 2 नवंबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.64 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 1,199,500 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को दी।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि सोमवार की सुबह तक कुल मामले 46,420,940 और मौतें 1,199,501 हो गई थी।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, जहां 9,199,523 मामले और उससे हुई 230,934 मौतें दर्ज की गई हैं।
वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 8,184,082 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 122,111 हो गई है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,545,705), रूस (1,624,648), फ्रांस (1,458,999), स्पेन (1,185,678), अर्जेंटीना (1,173,533), कोलंबिया (1,073,809), ब्रिटेन (1,038,054), मेक्सिको ( 924,962), पेरू (902,503), दक्षिण अफ्रीका (726,823), इटली (709,335), ईरान (620,491), जर्मनी (544,346), चिली (511,864), और इराक (475,288) हैं।
कोविड-19 संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 160,074 आंकड़ों के साथ दूसरे नंबर पर है।
वहीं 10,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले अन्य देश मेक्सिको (91,753), ब्रिटेन (46,807), इटली (38,826), फ्रांस (37,057), स्पेन (35,878), ईरान (35,298), पेरू (34,476), कोलम्बिया (31,799), अर्जेंटीना (31,140), रूस (28,026), दक्षिण अफ्रीका (19,411), चिली (14,247), इंडोनेशिया (13,943), इक्वाडोर (12,684), बेल्जियम (11,625), इराक (10,966), जर्मनी (10,513), तुर्की (10,326) और कनाडा (10,230) हैं।
एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JmSoYF
.
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box