Covid-19: दुनिया के 3.74 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में, अब तक 10 लाख से अधिक लोगों ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक 3.74 करोड़ से अधिक लोग इस वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं। जबकि 1,075,700 अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग  के अनुसार सोमवार सुबह तक, कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 73 लाख 95 हजार 029 थी। वहीं मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10 लाख 75 हजार 750 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, कोरोना के 7,761,637 मामलों और 214,767 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है। वहीं, कोरोना मामलों के संदर्भ में 7,053,806 मामलों के भारत दूसरे स्थान है, जबकि देश में 108,334 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

सबसे अधिक प्रभावित देशों में अन्य 15 देश

देश

संक्रमित

ब्राजील

5,094,979

रूस

1,291,687

कोलंबिया

911,316

अर्जेटीना

894,206

स्पेन

861,112

पेरू

846,088

मेक्सिको

817,503

फ्रांस

732,434

दक्षिण अफ्रीका

692,471

ब्रिटेन

606,447

ईरान

500,075

चिली

479,595

इराक

402,330

बांग्लादेश

378,266

इटली

354,950

बात करें कुल मौतों के आकंड़ों की तो वर्तमान में मौतों के मामले में 150,488 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। ये हैं कोरोना के कारण 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश...

देश

कुल मौतें

मेक्सिको

83,781

ब्रिटेन

42,915

इटली

36,166

पेरू

33,223

स्पेन

32,929

फ्रांस

32,601

ईरान

28,544 

कोलंबिया

27,834

अर्जेटीना

23,868

रूस

22,471

दक्षिण अफ्रीका

17,780

चिली

13,272

इक्वाडोर

12,191

इंडोनेशिया 

11,844

बेल्जियम

10,175



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19: 3.74 crore people infected with corona in the world
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36UGuz2

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box