24 घंटे में 164 नए पॉजिटिव मरीज मिले, दो लोगों की मौत हुई; कोरोना से अब तक दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 245 पर पहुंचा

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 164 नए मामले सामने आए हैं, वहीं दो मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा कांगड़ा में 44 मरीज मिले है। सोलन में 26, शिमला और सिरमौर में 19-19 , हमीरपुर और मंडी में 13-13, कुल्लू में 10,बिलासपुर में 9, ऊना में 8 और चंबा में 3 पॉजिटिव मरीज मिले है। इन सभी मरीजों को मिला कर प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हजार 408 पहुंच गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से आज तक 3 लाख 24 हजार 507 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया। जिसमें से 3 लाख 6 हजार 967 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई।आज तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 245 मरीजों की मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग थे जो कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से आज तक 14 हजार 451 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए है। इस समय प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2687 ही रह गई है जिनका विभिन्न स्थानों पर इलाज चल रहा है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के मिले 20 मरीज अपना इलाज करवाने अन्य राज्यों में चले गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना से 245 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में शिमला और हमीरपुर के दो मरीजों ने दम तोड़ा।- डेमो फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Im2CIs

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box