उपमंडल बंजार की ग्रांहों पेड़चा सड़क मार्ग पर मंगलवार रात करीब 9 बजे एक कार गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि हादसे में एक महिला घायल हो गई। गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बंजार अस्पताल से क्षेत्रीय स्तर कुल्लू रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ग्रामीणों को शवों को रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों की मदद से हादसे मेें घायल 26 वर्षीय महिला विनय कुमारी,पत्नी पविन्द्र सिंह गांव शपनील डाकघर अनाह को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है।इस हादसे मेें 23 वर्षीय बाल कृष्ण पुत्र दुले सिंह गांव पेड़चा डाकघर मोहनी व 28 वर्षीय भीम सेन उर्फ पुनिया राम पुत्र सेस राम गांव पेड़चा डाकघर मोहनी की मौैत हो गई हैै। पुलिस की टीम द्वारा शवों को अपने कब्जे में लेकर बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार अस्पताल में घायल की हालत के बारें में जाना व घायल व मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करत हुए कहा कि उक्त परिवारोें की हर संभव सहायता की जाएगी।डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पेड़चा के समीप खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें दोें युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्होंनें कहा कि शवों को पोस्टमार्टम कर आज परिजनों कोे सौंपे जाएगें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jiN6tu
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box