डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस के पांचवें बैच को शुरू करने की अनुमति

नेशनल मेडिकल कमीशन ने नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस के पांचवें बैच को शुरू करने की अनुमति दे दी है। यहां एमबीबीएस की 120 सीटें हैं जिनमें 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे के लिए आरक्षित हैं। जबकि, 20 फीसदी सीटें आर्थिक तौर पर कमजोर सेक्शन के लिए रखी गई हैं।

मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉ. एनके महेंद्रू ने बताया कि अब नए प्रशिक्षु चिकित्सकों को कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा। पिछले महीने 22 सितंबर को नेशनल मेडिकल कमीशन ने कॉलेज का ऑनलाइन निरीक्षण किया था, जिसमें पुरानी कमियों को दुरुस्त करने संबंधी जानकारी मांगी गई थी।

मेडिकल कॉलेज ने सभी खामियों को दूर कर लिया था। इसके बाद ही पांचवें बैच को मंजूरी मिली है। बैच की मंजूरी के लिए मुख्य तौर पर कॉलेज में फैकल्टी और स्टाफ की स्थिति के साथ साथ लैब, लाइब्रेरी व म्यूजियम आदि की स्थिति जांची जाती है। यदि मेडिकल कॉलेज में कोविड लैब आदि की व्यवस्था नहीं है तो बैच को मंजूरी मिलना काफी मुश्किल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैच की मंजूरी के लिए मुख्य तौर पर कॉलेज में फैकल्टी और स्टाफ की स्थिति के साथ लैब, लाइब्रेरी और म्यूजियम आदि की स्थिति जांची जाती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tf9vgJ

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box