शिमला के चौपाल इलाके में जंगल में लगी आग ,सैंकड़ों सेब के पेड़ व जंगली घास जलकर खाक, जानी नुकसान से बचाव

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार जंगल के इलाकों व पहाड़ों पर आग लगने की घटनाऐं हो रही है। ताजा घटना में शिमला के पास चौपाल में पहाड़ों पर आग लग गई है, जिससे यहां रहने वाले लोग चिंतित हो गए है।इस आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने कड़ी मेहनत करने के बाद इस आग को शांत कर दिया है।आज प्रशासन के अधिकारी आग से हुए नुकसान का जायजा करने आने वाले है।

शिमला चौपाल के एक गांव में आग लग गई

चौपाल के थाना नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली के कीरी गांव में रविवार देर रात एकाएक पहाड़ों के जंगल में आग सुलग उठी। गांव के लोगों ने रात को ही आग को बुझाने का काम किया लेकिन आग सूखे पत्तों व घास के चलते लगातार फैलती गई।

इस आग की लपेट में सेब के कई पेड़ और जंगली घास पूरी तरह से जल कर खाक हो गए है। आग ने काफी बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। गांव के लोगों व महिलाओं ने आग को बुझाने का खूद प्रयास किया। आग लगने से सुरेंद्र सिंह व गांव वासियों का काफी नुकसान हुआ है। आज प्रशासन की ओर से आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।

इससे दो-तीन दिन पहले कुल्लू के एक इलाके में जंगल में आग लग गई थी। जिसमें काफी नुकसान हुआ था। इस आग में एक महिला की मौत झुलसने से हो गई थी जबकि एक बुजुर्ग की आग लगने से पहाड़ों से पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चौपाल के एक गांव में पहाड़ों व जंगली इलाके में आग लग गई। जिसमें सेब के पेड़ व जंगली घास जलकर खाक हो गई।गांव वालों ने खूद बुझाई आग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Wfyz2

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box