आईजीएमसी में हाेने वाले ब्लड शुगर, ईसीजी, सीएचजी, एक्सरे समेत कई तरह के टेस्ट जाे 50 रुपए से कम दामाें में हाेते थे, उनके प्रशासन ने 5 रुपए बढ़ा दिए हैं। हालांकि यह दरें जनवरी से लागू हाेंगी। इसके अलावा अब काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की देखभाल में अब अलग से नए काेराेना वरियर्स रखे जाएंगे।
इसके लिए 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियाें के पद भरे जाएंगे, जाे केवल काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की देखभाल करेंगे। यह निर्णय साेमवार काे आईजीएमसी की राेगी कल्याण समिति की गवर्निंग काउंसिल में लिया गया। बैठक स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए 69 करोड़ 40 लाख रुपए के बजट व्यय को अनुमोदित किया गया। इसमें आईजीएमसी की आए 67कराेड़ 40 लाख रुपए है।
दवा के काउंटराें काे दी एक्सटेंशन
आईजीएमसी में चल रहे दवाइयों के एवं अन्य विभिन्न एक्सटेंशन काउंटर को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया है, जिसके उपरांत नए टेंडरों के माध्यम से कांउटर प्रदान किए जाएंगे, जोकि 1 अप्रैल, 2021 से कार्य करना आरंभ करेंगे।
बैठक में तय किया गया है कि संस्थान परिसर में विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं को सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यकता एवं जगह की उपलब्धता के उपरांत ही अनुमति प्रदान की जाएगी। संस्थान की रसोई सेवा को आउटसोर्स करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी बैठक में प्रदान की गई। आयुष्मान मित्र एवं हिम केयर साथी योजना को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 10 आयुष्मान मित्र एवं हिम केयर साथी की नियुक्ति के लिए मंजूरी प्रदान की गई है।
आईजीएमसी और केएनएच की मैस आउटसाेर्सः प्रशासन ने आईजीएमसी अाैर केएनएच की मैस काे आउटसाेर्स करने का भी निर्णय लिया गया। इस पर काफी समय तक चर्चा हुई प्रशासनिक अधिकारियाें ने बताया कि यहां पर स्टाॅफ काफी कम है। ऐसे में अगर इसे आउटसाेर्स कर दिया गया ताे स्टाॅफ भरने की जरूरत नहीं रहेगी।
जिसके बाद बैठक यह इसे आउटसाेर्स पर देने का निर्णय लिया गया। वहीं आईजीएमसी की टेलीफाेन एक्सचेंज काे भी बीएसएनएल काे आउटसाेर्स पर देने पर सहमति बनी। हालांकि बैठक में अन्य काेई अन्य निर्णय नहीं लिया गया क्याेंकि मंत्री ने केवल काेविड पेशेंट पर ध्यान देने के लिए कहा।
ये रहे मौजूद
बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. रवि शर्मा, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डाॅ. रजनीश पठानिया, एमएस आईजीएमसी डाॅ. जनक राज, एमएस केएनएच डाॅ. अंबिका चैहान, ज्वाइंट डायरेक्टर आईजीएमसी डाॅ. आरएन शर्मा, सेमडिकाॅट के अध्यक्ष डाॅ. यूके चंदेल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश कपूर, कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुखदेव वर्मा, वित्त अधिकारी देवेंद्र पाल, एसीएफ प्रणव नेगी अिद मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nMHLxY
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box