एमसी कीमैन के साथ मारपीट, पुलिस में केस दर्ज कर; मामले की जांच शुरु

नगर निगम के कीमैन के साथ शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मारपीट की है। कर्मचारी ने इसकी पुलिस थाना सदर में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बृजलाल ने कहा है कि वह करीब 20 वर्षों से नगर निगम शिमला के जल विभाग में बतौर कीमैन है। वीरवार को इसकी ड्यूटी रात 10 बजे तक माल रोड में पानी खोलने व बंद करने की थी।

रात करीब 8:15 बजे जब वह लोअर बाजार व सब्जी मंडी शिमला क्षेत्र के लिए शेरे पंजाब माल रोड के पास पानी खोल रहा था तो उसी समय जय पाल, जो स्कैंडल प्वाइंंट पर ट्रैवल एजेंट का काम करता है, इसके पास शराब पीकर आया और पैसे मांगने लगा।

बृजलाल के अनुसार उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो यह बात सुनकर इसे लात मार दी, जिससे वह वहीं सड़क पर गिर गया। इस मारपीट से इसकी टांग व बाजू में चोटें लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37WRWuH

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box