दो महीने बाद प्रदेश में होंगे पंचायत चुनाव; सरकार और विभाग ने की तैयारियां शुरू

दो महीने बाद हिमाचल प्रदेश में पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके लिए सरकार और विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड19 महामारी के चलते इस बार पंचायतों के चुनाव करवाना चुनौती पूर्ण होगा। इसलिए चुनावों के प्रचार प्रसार का तरीका भी बदल जाएगा। हाल फिलहाल नई पंचायताें के वार्ड परिसीमन, पंचायत चुनाव रोस्टर, मतदाता सूचियां तैयार करने का प्रोसीजर शुरू हो गया है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी होने की संभावना है। लेकिन चुनावों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भावी उम्मीदवारों ने भी सोशल मीडिया पर हलचल शुरू कर दिया। कई नए चेहरों का चुनाव में उतर सकते हैं। कई इच्छुक प्रत्याशी अपने घोषणा पत्र तैयार करने में लगे हुए हैं। साथ ही लोगों से सहयोग देने की अपील भी कर रहे हैं। चुनाव की तिथि घोषित होते ही चुनाव लड़ने वालों के पैंफलेट्स, होर्डिंग्स, घाेषणा पत्र, बैनर,होर्डिंग्स, घोषणा पत्र, डिजिटल कार्ड और बैनर भी सोशल मीडिया पर दिखने लगेंगे। जैसे ही चुनाव की तारीख की अंतिम घोषणा होगी, सोशल मीडिया पर वार्ड पंच, उपप्रधान, प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भावी उम्मीदवारों ने भी सोशल मीडिया पर हलचल शुरू कर दिया। कई नए चेहरों का चुनाव में उतर सकते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/359pS3V

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box