विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओल्ड मनाली के वन क्षेत्र में शैड में रह रही 48 वर्षीय महिला के मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला के सिर पर तेज हथियार से हमला के निशान पाए गए है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना आज दोपहर की है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। महिला मंडी जिले की बताई जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए बताया जा रहा है कि महिला के सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला किया है । ऐसे में पुलिस ने मामले में आईपीसी 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल से 50 मीटर के दायरे को चारों तरफ सील कर दिया है। एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वाड कल घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाएगें। उसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1ymmo
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box