दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की जान चली गई और एक घायल हो गया है। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान हमीरपुर निवासी 42 वर्षीय सतवीर के रूप में हुई है।
सोलन जिले के कुमारहट्टी में पुलिस चौकी डगशाई के अंतर्गत सोलन-नाहन मार्ग पर यह हादसा तब हुआ जब दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गए। पुलिस ने विपरीत दिशा और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार हरविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल कुमारहट्टी से नाहन जबकि दूसरा नाहन से कुमारहट्टी की ओर जा रहा था। कुमारहट्टी की ओर जा रहे मोटसाइकिल ने तेज़ गति से सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल सड़क के किनारे गिर गए और दोनों चालक घायल हो गए जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया। परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3daisRF
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box