हिमाचल प्रदेश में अब जयराम सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री और उसका परिवार कोरोना ही चपेट में आ गया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज कोरोना संक्रमित और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनका बेटा पहले ही पॉजिटिव पाया गया था। इसलिए एहतियातन पूरे परिवार का सैंपल लिया गया था जो अब पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद सुरेश भारद्वाज घर में ही क्वारैंटाइन हो गए हैं जबकि सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उनकी पत्नी को आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है।
इस बीच राहत की खबर ये है कि बेटे के संक्रमित होने के चलते एहतियातन भारद्वाज अटल टनल रोहतांग टनल के उद्घाटन समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले जयराम कैबिनेट के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना की चपेट में आए थे। अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के संपर्क में आने के बाद सीएम होम आइसोलेशन में हैं। सीएम जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता की कोरोना रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jGM3Vl
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box