हिमाचल में स्कूल खोलने पर असमंजस; 15 अक्तूबर से नहीं खुलेंगे स्कूल


हिमाचल में रोजाना 200 से 300 कोरोना के नए मामले आ रहे हैं. इसके अलावा मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. रोजाना 5 से 7 मौतें हो रही है. ऐसे में स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू करना खतरे से कम नहीं है. सूबे में अब तक 16565 केस रिपोर्ट हुए हैं और 226 लोगों की मौत हुई है. 

शिमला. हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्रदेश सरकार स्कूल खोलने को लेकर असमंजस में है. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, 15 अक्तूबर से स्कूल खोले जा सकते हैं और स्टाफ (Staff) भी फुल स्ट्रेंथ के साथ स्कूल आ सकता है. लेकिन राज्यों को फैसला लेने का अधिकार दिया गया है. 

शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर अभी चर्चा चल रही है. जरूरी यह है कि कोरोना के मामले नहीं बढ़ने चाहिए. बच्चों की सुरक्षा कैसे होगी. उस पर मंथन के बाद ही निर्णय लिया जाएगा. वैसे भी केंद्र ने कहा है कि यह सख्त आदेश नहीं है कि 15 अक्तूबर से स्कूल खोले ही जाने चाहिए. शिक्षा विभाग गहराई से चर्चा करने के बाद फैसला करेगी. छोटी क्लासों को लेकर अभी विचार नहीं किया जाएगा. क्योंकि, बच्चों की सुरक्षा जरूरी है.

 वहीं 100 प्रतिशत स्टाफ को बुलाने पर बाद में फैसला होगा. रोजाना आ रहे केसगौरतलब है कि हिमाचल में रोजाना 200 से 300 कोरोना के नए मामले आ रहे हैं. इसके अलावा मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. रोजाना 5 से 7 मौतें हो रही है. ऐसे में स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू करना खतरे से कम नहीं है. सूबे में अब तक 16565 केस रिपोर्ट हुए हैं और 226 लोगों की मौत हुई है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box