बधाल पंचायत में खर्च होगी 1 करोड़ 23 लाख की रकम

रामपुर की बधाल पंचायत में बागवानी विकास परियोजना के तहत 1 करोड़ 23 लाख की राशि खर्च होने जा रही है। जिसकी पहली किश्त लगभग 61 लाख संबंधित पंचायत के क्लस्टर समिति के खाते पहुंच गई है। अब इस रकम से पंचायत में पानी के टैंक व नालियां बनाई जाएंगी।

यानि जल्द ही बधाल बागवानी क्षेत्र में नए रूप में उभर कर सामने आएगा। वीरवार को बधाल में बागबानी विभाग द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यान विभाग शिमला के उपनिदेशक डीआर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बधाल पंचायत के प्रधान यशपाल सोनी भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 crore 23 lakh will be spent in Badhal Panchayat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nz5ult

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box