हिमाचल में एंट्री खुले एक माह बीत चुका है। ऐसे में शिमला में वीकेंड पर पर्यटकाें की आमद अब लगातार बढ़ती जा रही है। बीते शनिवार काे जहां शिमला में 13400 गाड़ियां पर्यटकाें की पहुंची थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 14300 हाे गई। दाे दिन से शिमला में पर्यटकाें की अावाजाही जारी है। शुक्रवार काे जहां 6000 के करीब गाड़ियां शिमला आई, वहीं शनिवार काे यह अांकड़ा 8300 पहुंच गया।
दाे दिन में शिमला में करीब 50 हजार से ज्यादा पर्यटक शिमला घूमने के लिए आए। शनिवार काे दिनभर शहर के रिज मैदान, मालरोड सहित ऊपरी शिमला के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। इससे शहर में दिनभर जाम भी लगा रहा। पर्यटकाें की आवाजाही के कारण संकट माेचन से बस स्टैंड तक जगह जगह जाम लगता रहा।
इसी तरह लक्कड़ बाजार में भी वाहनाें के कारण ट्रेफिक रूक-रूक कर चला। हालांकि शनिवार को छुट्टी होने के कारण् स्थानीय लोगों की आमद कम रही है। इन दिनाें शिमला में तापमान भी नार्मल है। बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी शिमला का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। शिमला के तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते यहां का मौसम खुशनुमा बना हुआ है, जो बाहरी राज्यों के सैलानियों को खूब भा रहा है। सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए काफी संख्या में सैलानी शिमला सहित साथ लगते पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ने से होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है।
होटलाें की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से ज्यादा
वीकेंड पर शिमला के होटलाें की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से ज्यादा राैनक लाैट रही है। इस बार दाे दिन की छुट्टियां हाेने के कारण भी भीड़ काफी बढ़ गई। काेराेना काल के दाैरान हाेटल का काराेबारी ठप हाे गया था, वहीं अब एक बार फिर से हाेटल काराेबारी दाेबारा से शुरू हाे गया है। वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक एडवांस में ही होटलों में बुकिंग कर रहे हैं।
ज्यादात्तर पर्यटकाें ने बीते सप्ताह ही बुकिंग करवा दी थी। हालांकि अभी बाॅर्डर काे खाेले हुए 15 दिन ही हुए हैं, मगर पर्यटकाें की बुकिंग लगातार जाती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार सर्दियाें के दाैरान पिछले साल से ज्यादा पर्यटक आने की उम्मीद है।
पुलिस रख रही मास्क न लगाने वालाें पर नजर
पर्यटकाें की आमद हालांकि शिमला में लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में देखा जा रहा है कि कुछ पर्यटक सरकार द्वारा काेराेना के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करते। वह मास्क और साेशल डिस्टेंसिंग नहीं अपनाते।
ऐसे में अब पुलिस भी सतर्क हाे गई है। लिफ्ट के समीप पुलिस ने स्पैशल जवान खड़े किए हैं जाे पर्यटकाें काे साेशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसी तरह शहर के अन्य जगहाें पर लाउड स्पीकराें से पर्यटकाें को जागरूक कर रहे हैं।
हाेटल काराेबार में सुधार आना शुरू: सूद
हाेटल एसाेसिएशन के उपाध्यक्ष अश्वनी सूद ने कहा कि जाे लाेग छह माह से घराें में कैद थे। अब वह पहाड़ाें का रूख कर रहे हैं। हाेटलाें में ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे अब हाेटल काराेबार में सुधार आना शुरू हाे गया है। लगातार पर्यटकाें की आमद में बढ़ाेतरी हाे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34OosM8
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box